छीपाबड़ उचित मूल्य दुकान के पूर्व विक्रेता पर एफआईआर  दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-राशन गबन मामले में कार्रवाई, 17.87 लाख की वसूली
अनोखा तीर, हरदा। हरदा कलेक्टर के निर्देश पर छीपाबड़ की शासकीय उचित मूल्य दुकान मां अन्नपूर्णा प्राथमिक उप भंडार के पूर्व विक्रेता राजेश श्रीवास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर शासकीय राशन के दुरुपयोग और गबन का आरोप है। यह कार्रवाई छीपाबड़ थाना में की गई है। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खिरकिया प्रशांत सिंह कुशवाह ने इस मामले की जांच की थी। जांच के दौरान छीपाबड़ राशन दुकान पर कुल 182 क्विंटल गेहूं, 309 क्विंटल चावल और 73 किलोग्राम शक्कर कम पाई गई। इस अनियमितता के बाद, अनुविभागीय अधिकारी खिरकिया द्वारा पूर्व में ही 17 लाख 87 हजार 766 रुपये की वसूली के आदेश जारी किए जा चुके हैं। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खिरकिया ने राजेश श्रीवास के विरुद्ध थाना छीपाबड़ में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

Views Today: 6

Total Views: 6

Leave a Reply

error: Content is protected !!