मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया दैनिक अनोखा तीर विशेषांक का विमोचन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

जन्मदिन के अवसर पर प्रकाशित पत्रिका ‘सबके डॉ. मोहन यादवÓ की मुख्यमंत्री ने की सराहना
 दैनिक अनोखा तीर द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रकाशित पत्रिका का विमोचन करते डॉ.मोहन यादव
 दैनिक अनोखा तीर के संपादक प्रहलाद शर्मा ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की बधाई दी।
अनोखा तीर, भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन अवसर पर नर्मदांचल के प्रमुख हिन्दी दैनिक अनोखा तीर द्वारा ‘सबके डॉ. मोहन यादवÓ नामक पत्रिका का प्रकाशन किया गया। अनोखा तीर के इस विशेषांक का विमोचन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री आवास पर किया गया। इस अवसर पर अनोखा तीर के संपादक प्रहलाद शर्मा, मध्यप्रदेश राज्य फार्मेसी काउंसलिंग के पूर्व अध्यक्ष उज्जैन के ओमप्रकाश जैन, टीवी 24 भोपाल के हेड तथा विशेषांक के सलाहकार संपादक अतुल विनोद पाठक, हृदेश भदौरिया, नारायण सिंह भदौरिया ग्वालियर, दैनिक अनोखा तीर से पवन शर्मा, प्रशांत शर्मा, सचिन गौर उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दैनिक अनोखा तीर की पहल को सराहनीय बताते हुए समूची टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपने इस पत्रिका में आध्यात्मिक, धार्मिक, साहित्यिक एवं राजनीतिक हस्तियों के साथ ही आम लोगों के विचारों का समावेश किया है। यह निश्चित ही एक पठनीय दस्तावेज बन गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दैनिक अनोखा तीर की टीम को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि दैनिक अनोखा तीर द्वारा बीते वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर ‘सबके डॉ. मोहन यादवÓनामक पत्रिका का प्रकाशन किया गया है। अखबार के इस विशेषांक में प्रदेश के चुनिंदा साहित्यकारों, पत्रकारों तथा धार्मिक व आध्यात्मिक क्षेत्र के चुनिंदा लोगों के लेख तथा विभिन्न वर्गों के सचित्र विचारों क प्रकाशन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा विमोचन उपरांत अखबार की टीम द्वारा भोपाल में प्रदेश सरकार के मंत्रियों तथा प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों को विशेषांक की प्रतियां भेंट की गई। इसी तरह उज्जैन में भी बड़ी तादाद में इस विशेषांक का वितरण किया गया।

Views Today: 24

Total Views: 24

Leave a Reply

error: Content is protected !!