आम के झाड़ के नीचे माता-बहनों ने खेली पाती

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-दिए पारंपरिक झालरे, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
अनोखा तीर, बालागांव। ग्राम बालागांव में आयोजित गणगौर महोत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के पांचवे दिवस विभिन्न मंडलों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें देखने के लिए गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित रहीं।  दिन के समय माता-बहनों एवं गोरनी बाई द्वारा आम के पेड़ के नीचे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ झालरे दिए गए। इस दौरान आसपास से आई महिला मंडलियों ने भी सुंदर प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में ग्राम की माताएं बहने द्वारा सुंदर माता रानी के पंडाल में झालरे दिए जाते हैं, मां गणगौर की आरती कर सभी मेवा प्रसादी प्राप्त करते हैं।  वहीं रात्रि में आयोजित कार्यक्रम में  गणगौर मंडल हरदा द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। मंडलों के भजनों और पारंपरिक गीतों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। गणगौर महोत्सव में प्रतिदिन अलग-अलग मंडलों की प्रस्तुतियां देखने के लिए ग्रामीणों में खासा उत्साह बना हुआ है। आयोजन परिवार के शिवनारायण गौर, भगवानदास गौर एवं पवन गौर द्वारा सभी मंडलों का स्वागत किया गया, वहीं कार्यक्रम का संचालन हरिओम गौर, मदन गौर, सुरेश गौर, उमाशंकर गौर सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है।

Views Today: 20

Total Views: 20

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!