नरवाई जलाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर जिले में नरवाई प्रबंधन को लेकर सख्ती बरती जा रही है। हंडिया तहसील के ग्राम झालवां निवासी किसान शिवनारायण पिता नीमाजी विश्नोई द्वारा नरवाई जलाने की पुष्टि होने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अशोक डेहरिया ने किसानों से अपील की है कि फसल अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करें और नरवाई न जलाएं, क्योंकि इससे भूमि की उर्वरता, पर्यावरण और जीव-जंतुओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा अग्नि दुर्घटनाओं की संभावना भी रहती है।

41 Views

Leave a Reply