विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन तनाव प्रबंधन एवं मनोबल सत्र आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा में प्राचार्य डॉ. संगीता बिले के मार्गदर्शन में 13 मार्च से 17 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 3 से 4 बजे तक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन तनाव प्रबंधन एवं मनोबल सत्र का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित सत्र में एम्स के मनोरोग विभाग में पदस्थ सहायक प्राध्यापक डॉ. तन्मय जोशी ने विद्यार्थियों को नियमित दिनचर्या अपनाने, योग-ध्यान करने, पर्याप्त नींद लेने तथा सकारात्मक सोच विकसित करने की सलाह दी। शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक मनोज शर्मा ने तनावरहित होकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। सोमवार को श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा परीक्षा के समय तनाव प्रबंधन के लिए प्राणायाम और ध्यान की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी गई। मंगलवार को सामाजिक तनाव, जीवन कौशल और भावनात्मक संतुलन के महत्व पर आधारित सत्र को सागर ग्रुप भोपाल की मनोवैज्ञानिक डॉ. रितु नंदा ने संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक अजय बिलारे ने बताया कि विभिन्न सत्रों में महाविद्यालय के 250 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हुए। विभिन्न सत्रों में डॉ.राकेश सिंह परस्ते, डॉ.देवेंद्र रोडगे, मनीष परसाई, सुमित शर्मा, डॉ.रीना मालवीय, आयुषी सिसोदिया, मनीषा चौहान, डॉ.परिधि सिंह कनौजिया, डॉ.शिवानी बर्मन, डॉ.प्रियंका राय, डॉ.आशा गायकवाड, डॉ.राहुल सराठे, डॉ.चंद्रकिशोर लोखंडे, रवि व्यास, डॉ.भावना अग्रवाल, डॉ.गुंजन सोलंकी, अंशुल जोशी, डॉ.रविंद्र सोनपुरे, डॉ.योगेश गौर, डॉ.अशोक पवार, डॉ.बलवान सिंह पवार, डॉ.मोहनलाल सूर्यवंशी, राम दयाल मकवाना, बसंत सिंह राजपूत, भगवती प्रसाद तिवारी उपस्थित रहे।

Views Today: 4

Total Views: 4

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!