Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

सनाढ्य ब्राह्मण समाज की बैठक में ट्रस्ट गठन का लिया निर्णय  

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार को सनाढ्य ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। समाज के अध्यक्ष संदीप स्वामी ने बताया कि बैठक में सनाढ्य ब्राह्मण समाज का एक ट्रस्ट बनाए जाने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, जिससे समाज की परिसंपत्तियों का व्यवस्थित परिचालन किया जा सके। बैठक में मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन तथा मंदिर के स्थापना दिवस पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ, छप्पन भोग और महाआरती आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इसके साथ ही अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में समाज के अध्यक्ष संदीप स्वामी एवं कार्यकारिणी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत गोस्वामी सहित कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी हरिमोहन शर्मा, अनुराग करोलिया, विशाल तिवारी, आदित्य दोनेरिया, हरीश जोशी, जय पाराशर, आलोक पिपलोनिया, अक्षय दुबे, विवेक पाराशर, पप्पू भाई पाराशर, राहुल उपमन्यु, प्रकाश भारद्वाज, अक्षय जोशी, नमन शर्मा, नीरज पांडे, अजय शर्मा, आदित्य तेनगुरिया, राजेश शुक्ला, अंकित शर्मा, वरुण पाराशर, राज पाराशर, कान्हा स्वामी, ऋषभ दुबे उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ सदस्य अजय उपाध्याय (मंजू भैया), कृष्ण मुरारी पचौरी, संजय पस्टारिया, प्रमोद जोशी, नरेंद्र पाठक, दिनेश शर्मा, आनंद जोशी आदि का मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हुआ। अंत में समाज के अध्यक्ष संदीप स्वामी ने सभी सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

33 Views
What do you think?

Leave a Reply