अनोखा तीर, हरदा। नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त केजी तिवारी और पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला ने मंगलवार को नेहरू स्टेडियम हरदा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक शशांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया सहित जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कमिश्नर केजी तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने हेलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पर मंच एवं सभा व्यवस्था का भी अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले आगंतुकों और किसानों की बैठक व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के भ्रमण मार्ग और हेलीपेड का भी अवलोकन किया।
कलेक्टर एवं एसपी ने भी किया निरीक्षण
कलेक्टर सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक शशांक ने मंगलवार शाम को नेहरू स्टेडियम हरदा में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, हितलाभ वितरण सहित प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

33 Views




