अनोखा तीर, हरदा। जमना जैसानी फाउंडेशन के तत्वावधान में लोकतंत्र सेनानी, क्रांतिकारी नेता, एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. जमना प्रसाद जैसानी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज बुधवार, 18 मार्च सायं 7 बजे जैसानी चौक, हरदा में सम्मान समारोह एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। फाउंडेशन के सदस्य अनिल वैद्य ने बताया कि कार्यक्रम में हरदा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा, खेल, कला, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाली प्रमुख प्रतिभाओं में राहुल संतोष यादव (भीलट बाबा गणगौर मंडल, रोलगांव), कला संवाद फाउंडेशन, अजय पुरवइया एवं टीम (न्यू यूनाइटेड फुटबॉल क्लब), नितेश सर (रनिंग फिटनेस अकादमी), सौरभ काशिव एवं टीम (डिवाइन कम्प्यूटर अकादमी), कपिल दुबे (नेशनल कैडेट कोर), सत्येन्द्र परिहार (राष्ट्रीय सेवा योजना), गो एवं गोशाला उत्थान संघ हरदा (अनिल गीते एवं टीम), हैंडबॉल क्लब हरदा, विवेक बादर एवं टीम (सर्व ब्राह्मण समाज, हरदा) तथा जन अभियान परिषद हरदा शामिल हैं। कार्यक्रम में स्व. जमना प्रसाद जैसानी के जीवन और उनके समाज, पत्रकारिता तथा लोकतंत्र के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। फाउंडेशन के संस्थापक क्रंति जैसानी ने सभी नागरिकों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्व. जैसानी को श्रद्धांजलि देने तथा सम्मान समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

Views Today: 24
Total Views: 24

