हरदा में जन्मे गणमान्य करेंगे अपने पूर्वजों की स्मृति में महिला सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रभाषा प्रचार समिति हरदा जिला इकाई के तत्वावधान में हरदा में जन्मे गणमान्य अपने पूर्वजों की स्मृति में इस वर्ष से एक अनूठी पहल कर रहे हैं। गार्गव परिवार अपनी दादी गांधीवादी समाजसेवी स्व. गोदावरी बाई गार्गव की स्मृति में तथा भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व महाप्रबंधक आज़ाद जैन अपनी पूज्य माता स्व. सुशीला जैन (पूर्व प्राचार्य) की स्मृति में इस वर्ष से समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रतिवर्ष सम्मानित करेंगे। समिति और कार्यक्रम के संयोजक ज्ञानेश चौबे ने बताया कि यह अभिनव पहल दोनों परिवारों की ओर से समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। इस वर्ष यह सम्मान श्रीमती उषा गोयल तथा आदिवासी क्षेत्र राजाबरारी में सेवारत डॉ. अकेल्ला सावित्री रागिनी को प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रानी जैन करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्रीमती आभा अग्रवाल और सहायक जेल अधीक्षक मनीषा यादव उपस्थित रहेंगी। 15 मार्च को दोपहर 2 बजे बाहेती कॉलोनी स्थित किसान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित महिलाओं को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Views Today: 20

Total Views: 20

Leave a Reply

error: Content is protected !!