हरदा में फिर लगे अवैध फ्लेक्स हटाने के बजाय जिम्मेदारों पर हो चालानी कार्रवाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर हरदा। शहर में अवैध फ्लेक्स और बैनरों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ ही दिनों पहले नगर पालिका हरदा ने अभियान चलाकर बिजली के खंभों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध फ्लेक्स हटाए थे, लेकिन हैरानी की बात यह है कि रातों-रात फिर से नए फ्लेक्स शहर के कई इलाकों में लगा दिए गए। इन फ्लेक्स के कारण शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है, वहीं बिजली के खंभों पर इन्हें लगाने से सुरक्षा संबंधी खतरे भी बढ़ जाते हैं। नगर पालिका द्वारा बार-बार फ्लेक्स हटाने की कार्रवाई तो की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार संस्था या व्यक्तियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से यह समस्या बार-बार सामने आ रही है। शहरवासियों का कहना है कि यदि नगर पालिका केवल फ्लेक्स हटाने तक ही सीमित रहेगी तो यह सिलसिला नहीं रुकेगा। इसके लिए जरूरी है कि जिन संस्थाओं, संगठनों या व्यक्तियों द्वारा ये अवैध फ्लेक्स लगाए जा रहे हैं, उन पर सीधे चालानी कार्रवाई की जाए और जुर्माना लगाया जाए। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि एक-दो मामलों में सख्ती से जुर्माना लगाया गया तो अवैध फ्लेक्स लगाने वालों पर रोक लग सकती है और शहर की सड़कों व बिजली के खंभों को इस अव्यवस्था से मुक्त किया जा सकेगा। अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस मामले में केवल फ्लेक्स हटाने की कार्रवाई तक सीमित रहता है या जिम्मेदारों पर चालानी कार्रवाई कर सख्ती दिखाता है।

51 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!