अनोखा तीर, हरदा। कृषि उपज मण्डी प्रांगण हरदा में 23 मार्च से सरसों-भावान्तर भुगतान योजना 23 मार्च से प्रारम्भ होगी। सचिव कृषि उपज मण्डी हरदा ने बताया कि इस हेतु किसानों को अपने पंजीयन की कॉपी, आधार कार्ड, बैंक खाते की पासबुक एवं वाहन का नम्बर लाना अनिवार्य होगा। उन्होने बताया कि एमपी फार्मगेट ऐप एवं सौदा पत्रक के माध्यम से विक्रय सरसों इस योजना में शामिल नहीं है। व्यापारियों द्वारा क्रय की गई सम्पूर्ण सरसों का भुगतान कृषक के बैंक खाते में ही किया जाएगा, नगद भुगतान नहीं किया जाएगा। व्यापरियों द्वारा सीधे किसान से खरीदी नहीं की जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या हेतु शिकायत कक्ष में सम्पर्क किया जा सकता है।
33 Views

