अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल नेे शराब के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के ग्राम बड़वानी, राजाबरारी, केली, काजल, कायदा, पीलियाखाल, टंकी मोहल्ला, खेड़ीपुरा, उड़ा, कुकड़ापानी, हरिपुरा, भीमपुरा, व नीमसराय में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 21 पाव देशी शराब, 39 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 1160 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 19 प्रकरण दर्ज किए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 1 लाख 25 हजार 375 रुपए है।
41 Views

