अनोखा तीर, हरदा। कृषि उपज मण्डी हरदा में 18 से 22 मार्च तक नीलामी कार्य बंद रहेगा। मंडी सचिव ने बताया कि 18 मार्च बुधवार को अमावस्या, 19 मार्च गुरूवार को गुढ़ी पड़वा, 20 मार्च को चेती चांद, 21 मार्च को ईदुल फितर तथा 22 मार्च को रविवार का शासकीय अवकाश होने के कारण मण्डी प्रांगण में नीलामी कार्य बंद रहेगा। उन्होने क्षेत्र के किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि वे इस अवधि में अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु नहीं लावें।
46 Views

