किसानों के खाते में अंतरित की प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी से पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं कि़स्त की राशि किसानों के खाते में ऑनलाइन अंतरित की। हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, अधीक्षक भू-अभिलेख एस.के. मडण्लोई, सहायक संचालक कृषि अखिलेश पटेल सहित अधिकारी कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।
अधीक्षक भू-अभिलेख श्री एस.के. मडण्लोई ने बताया कि हरदा जिले के 59008 किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो-दो हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। इनमें हरदा तहसील के 10846, खिरकिया तहसील के 9328, टिमरनी तहसील के 9319, रहटगांव तहसील के 11784, सिराली तहसील के 9880 और हंडिया तहसील के 7851 किसान शामिल हैं।

Views Today: 28

Total Views: 28

Leave a Reply

error: Content is protected !!