अनोखा तीर, हरदा। त्यौहारों की तिथियों में होने वाले असमंजस को दूर करने के उद्देश्य से सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के आह्वान पर जिला ज्योतिष परिषद् द्वारा शुक्रवार दोपहर सिद्धवीर हनुमान मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से एक तिथि-एक त्यौहार विषय पर कैलेंडर तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की शुरुआत भगवान गणेश वंदना तथा हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुई। बैठक में दो-दो तिथियों पर पड़ने वाले त्यौहारों को लेकर विद्वान पंडितों ने अपने विचार रखे और उपयुक्त दिवस पर त्यौहार मनाने का सुझाव दिया। इस बैठक में सिराली, रहटगांव, खिरकिया और हंडिया से भी विद्वान पधारे। बैठक के दौरान पं. विवेक मिश्रा, पं. मुरलीधर व्यास, पं. ओमप्रकाश पुरोहित, पं. लक्ष्मणाचार्य, पं. बलराम जोशी (कनारदा वाले), पं. कैलाशचंद दाधीच, पं. राजेश व्यास, पं. विजेश दाधीच, पं. सुरेश साकल्ले पं. संजय शर्मा, पं. हरिप्रसाद शर्मा, पं. दीपक जोशी, पं. दिनेश दाधीच भादूगांव, पं. चेतन शर्मा, गिरधर शर्मा, पं. विमल तिवारी, पं. राघवेंद्र दुबे, पं. पीयूष उपाध्याय, पं. राधेश्याम उपाध्याय सिराली, पं. अनिल दाधीच तथा पं. विद्याधर उपाध्याय उपस्थित रहे।
Views Today: 18
Total Views: 18

