शोरूम में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पहुंचाया जेल  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर,  हरदा। इंदौर रोड स्थित बजाज शोरूम में घुसकर की गई मारपीट के चर्चित मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों का जेल वारंट जारी कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए। ज्ञात हो कि शोरूम में घुसकर मालिक एवं एडवाइजर के साथ मारपीट की घटना के बाद विभिन्न समाजों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की थी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करने के उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है तथा तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है और पीड़ित पक्ष ने न्याय प्रक्रिया पर विश्वास जताया है।

60 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!