गेहूं खरीदी 2700 रुपए प्रति क्विंटल की मांग को लेकर 27 को आंदोलन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ जिला हरदा द्वारा आगामी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 2700 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की गई है। संघ का कहना है कि राजस्थान सरकार द्वारा किसानों से गेहूं 2735 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है, ऐसे में प्रदेश के किसानों को भी समान दर मिलनी चाहिए। भारतीय किसान संघ के जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने बताया कि अन्य वस्तुओं के मूल्यों में लगातार बेतहाशा वृद्धि हो रही है, जिससे किसानी घाटे का सौदा बनती जा रही है। वर्तमान में मक्का का समर्थन मूल्य 2400 रुपये निर्धारित है, किंतु मंडी में मक्का 1200 से 1300 रुपये प्रति क्विंटल में बिक रही है।  संघ ने सरकार से किसानों को उनकी मांग अनुसार उचित मूल्य दिए जाने की मांग की है। इस संबंध में भारतीय किसान संघ द्वारा 27 फरवरी को जिला केंद्र पर आंदोलन किया जाएगा।

91 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!