-विजेताओं को किया सम्मानित
अनोखा तीर, हरदा। मेरा युवा भारत जिला हरदा एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में हरदा आदर्श महाविद्यालय, छोटी हरदा में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी मोनिका चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेल निरीक्षक माखन सिंह वर्मा एवं महाविद्यालय परिसर प्राचार्य आवेद अली सहित संदीप खरे, प्रभुदयाल उमरिया, योगिता गौर, छाया लौंगरे, नवीन दायमा, अंकिता यादव एवं वाणी धार्मिक उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी, रस्साकशी, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ तथा गोला फेंक की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तथा आयोजक युवा मंडल को खेल सामग्री प्रदान की गई। कबड्डी (बालक वर्ग) में विजेता हरदा आदर्श महाविद्यालय एवं उपविजेता सुजल प्रजापति टीम रही। रस्साकशी (बालक/बालिका) में विजेता खेल ज्योति पांसे टीम एवं उपविजेता पलक टाले टीम रही। 200 मीटर दौड़ में प्रथम चंद्रकांत, द्वितीय पवन बछनिया एवं तृतीय अमर सिंह चौहान रहे। गोला फेंक में प्रथम पवन, द्वितीय सुमित यदुवंशी एवं तृतीय कुलदीप मालवीय रहे। 100 मीटर दौड़ (बालिका) में प्रथम गौरी मल्हारे, द्वितीय आराधना कुमरे एवं तृतीय सिमरन शाह रही। गोला फेंक में प्रथम ज्योति पूनासे, द्वितीय गोरी एवं तृतीय रिमझिम माली रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका तपिश सोलंकी, गणेश विश्वकर्मा, सुनील लौंगरे एवं महेंद्र सोलंकी ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन मयंक शर्मा द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन ऋषभ वैरागी ने किया।
Views Today: 30
Total Views: 30

