Skip to content
Sunday, 25 October 2026
हरदा

कांग्रेस ने देश की छवि खराब करने का किया काम – विजय जेवल्या

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। नई दिल्ली में आयोजित एमआई इंपैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो हरदा के जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंनें जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि एआई शिखर सम्मेलन में कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन भारत के खिलाफ एक सोची समझी साजिश है और कांग्रेस के इस प्रदर्शन ने देश की छवि खराब करने का कार्य किया है। इस प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कल एक बेहद शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। राहुल गांधी को एआई का मतलब भारत विरोधी है। यह प्रदर्शन दुनिया को एक अलग गलत संदेश देता है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगी चाहिए। कांग्रेस ने इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में विरोध प्रदर्शन करने ने अपनी युवा शाखा के कार्यकर्ताओं को लगाकर देश के खिलाफ बड़ा पाप किया है। कांग्रेस युवा शाखा का विरोध प्रदर्शन कोई गलत नहीं, बल्कि भारत पर हमला करने के लिय पार्टी द्वारा एक सोची समझी साजिश थी। जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि जब भारत प्रगति करता है तो राहुल गांधी और कांग्रेस दु:खी हो जाते है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भारत को बदनाम करने ने लिए चौबीसों घंटे  साजिशे रचते रहते हंै। जेवल्या ने कहा कि में कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि आप राष्ट्र विरोधी कृत्यों में लिप्त होना कब बंद करेंगे। भाजयुमो हरदा इकाई इसका कड़ी निद्दा करती है।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply