बघेल हॉस्पिटल में मधुमक्खियों का हमला, 8 से 10 लोग घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शहर के बघेल हॉस्पिटल में सोमवार को मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार अस्पताल परिसर में बाहर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक झुंड उड़ गया और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। घटना में करीब 8 से 10 लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि मरीजों से मिलने पहुंचे अटेंडरों को भी मधुमक्खियों ने निशाना बनाया। हमले के दौरान कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। यह हादसा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल के हॉस्पिटल में हुआ। हालांकि इस मामले में डॉ. विशाल सिंह बघेल का कहना है कि मधुमक्खियों ने मरीजों को नहीं काटा, बल्कि केवल दो से तीन बाहरी लोगों को ही काटा है।

Views Today: 10

Total Views: 10

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!