साहित्य सृजन कर समाज को दिशा देना चुनौतीपूर्ण दायित्व : गट्टानी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-सुभाष सिटोके लेखक संघ जिलाध्यक्ष मनोनीत, लेखक संघ का वार्षिकोत्सव संपन्न
अनोखा तीर, हरदा। साहित्य में आए प्रदूषण को दूर कर सत साहित्य का सृजन कर समाज को दिशा देना मध्य प्रदेश लेखक संघ के साहित्यकारों का चुनौतीपूर्ण दायित्व है।  उक्त विचार आज  हरदा प्रवास पर आए मध्य प्रदेश लेखक संघ भोपाल के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र गट्टानी ने हरदा इकाई के वार्षिकोत्सव,  आंचलिक साहित्यकार सम्मेलन और सम्मान समारोह के दौरान  मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। वह साहित्यिक प्रभामंडल और मध्यप्रदेश लेखक संघ विषय पर बोल रहे थे। श्री गट्टानी देश के प्रख्यात व्यंग्यकार और मंचीय कवि हैं।  कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरण प्रेमी गौरीशंकर  मुकाती के द्वारा की गई।  उन्होंने साहित्यकारों से अपने अंचल की भाषा, रीति-रिवाजों, सामाजिक परिस्थितियों से गहराई से जुड़कर लोकधर्मी सृजन करने की अपील की। यह कार्यक्रम हरदा स्थित उन के निवास कार्यालय में ही आयोजित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार और समाजसेवी मेजर डॉ. प्रभुशंकर शुक्ल द्वारा समाज की सर्वांगीण उन्नति के लिए साहित्यकारों द्वारा सजग रह कर सत् साहित्य सृजन की आवश्यकता प्रतिपादित की गई।    कार्यक्रम की सारस्वत अतिथि डॉ.सोनिया मोढ़, बी एड प्रभारी हरदा डिग्री कॉलेज ने शिक्षा की गुणवत्ता और उपादेयता के लिए साहित्य की आवश्यकता और महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर प्रदेश इकाई द्वारा हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष जीआर गौर वरिष्ठ साहित्यकार रतनसिंह सोलंकी और क्षणिका सम्राट रमेश भद्रावले को सम्मानित किया गया।  जिला इकाई द्वारा भी अपने वरिष्ठ संरक्षक अशोक नेगी, बृजमोहन अग्रवाल सदस्यों बालमुकुंद ओझा, श्रीमती रेखा विश्नोई को सम्मानित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र गट्टानी ने हरदा इकाई की सहमति से गीतकार सुभाष सिटोके को जिला इकाई का नया अध्यक्ष घोषित किया,  जिस का सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन गोकुल गौर विभोर एवं कपिल दुबे द्वारा किया गया तथा सुमधुर सरस्वती वंदना  सुभाष सिटोके द्वारा प्रस्तुत की गई। नये आजीवन सदस्य गोविंदराम हाशाणी का प्रदेशाध्यक्ष द्वारा स्वागत किया गया। बौद्धिक सत्र और सहभोज के उपरांत सरस काव्यगोष्ठी में सर्वश्री बालमुकुंद ओझा,  नरेंद्र वर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, रतनसिंह सोलंकी, सावन सिटोके, त्रिलोक शर्मा, अतहर जौहर,  मंसूर अली मंसूर, शिरीष अग्रवाल, दुर्गेशनंदन शर्मा, रमेश भद्रावले, गोविंदराम हाशाणी, गोकुल गौर विभोर, कपिल दुबे, रेखा विश्नोई, मदनगोपाल व्यास, अशोक नेगी, विवेक माणिक, जीआर गौर व सुभाष सिटोके ने अपनी प्रतिनिधि रचना का पाठ किया। अंत में भोपाल से आए कवि  पंकज पराग और प्रदेशाध्यक्ष श्री गट्टानी ने भी उत्तम रचना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पत्रकार व संपादक प्रहलाद शर्मा, पवन तिवारी, अखिलेश पाराशर आदि भी उपस्थित रहे।

Views Today: 18

Total Views: 18

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!