बीच सड़क से नहीं हटा बिजली का पोल
अनोखा तीर, हरदा। डबल फाटक से मगरधा रोड को जोड़ने वाली सड़क का काम तथा अजनाल नदी में पुल बनकर तैयार हो चुका है। जहां से बड़े वाहनों के अलावा अन्य राहगीरों का गुजरना प्रारंभ हो चुका है। क्योकिं यह मार्ग उनकी लंबे फेर को कम करेगा। साथ ही समय की बचत भी होगी। लेकिन, इन सबके बीच सड़क के बीचोंबीच लगा बिजली का खम्बा अब तक नहीं हट पाया है। जिस पर लटक रहे तार किसी दिन अप्रिय घटना का कारण ना बन जाए। दैनिक अनोखा तीर प्रतिनिधी ने कंपनी के दफ्तर पहुंचकर उपरोक्त समस्या बताई थी। वहीं जनसुरक्षा के लिहाज से झूलते हुए तारों को भी दुरूत करने का अनुरोध किया था। जिस पर अधिकारी ने अविलंब खम्बे को हटाने का भरोसा दिया था। लेकिन भ्रमण दौरान मालूम हुआ कि खम्बा जस का तस खड़ा है। यहां बताना होगा कि इस बात को करीब ढाई से तीन माह बीत चुके हैं। लेकिन खम्बा संभवत: दुर्घटना की बांट जोह रहा है।
कई महिने बीतें, लेकिन….

57 Views


