खिरकिया विधानसभा में विकास कार्यो को लेकर जब दैनिक अनोखा के प्रतिनिधी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि हरदा की सारी जनता जानती है कि विकास कार्य कहां-कहां तक पहुंचाया है। श्री पटेल ने कहा कि वर्ष 2022 से 23 के मध्य शहीद इलाप सिंह लघु सिंचाईं परियोजना को अमलीजामा पहनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गांव-गांव सबस्टेशन का जाल बिछाने में दिन-रात जनता के साथ खड़ा रहा। हाल ही में आजादी से पहले अधूरी सड़क को दावे के साथ पूर्ण सीसी सड़क बनवाया है। जिस पर नागरिकों ने आत्मीयता के साथ आभार प्रकट किया था। कोरोना काल में लोगों की सेवा के अतिरिक्त नहर में पानी छुड़वाकर किसानों को काम के साथ-साथ अतिरिक्त आय का विकल्प प्रदान करने में जमीनी मेहतन करनी पड़ी। श्री पटेल ने एक-दूसरे पर सवाल मढ़ने से बचते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की निगरानी में गंजाल एवं मोरंड परियोजना का कार्य भी प्रगतिशील है। श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस के राज में महिलाओं के कुछ भी प्रयास नही किए गए। लेकिन अब प्रदेश व केन्द्र सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है।
पहले गिने-चुने, अब1 हजार समूह
पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कोमल पटेल के कार्यकाल में प्रारंभ महिला स्व-सहायता की संख्या ना के बराबर थी, किंतु उस दिशा में लगातार प्रयास तथा समुचित प्रचार-प्रसार के जरिए अब 1 हजार स्व-सहायता हैं।
इलाप सिंह के बाद, अब शहीद दीपसिंह
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नर्मदा नदी में बन रही शहीद इलाप सिंह लघु सिंचाईं परियोजना पूर्ण होने के बाद शहीद दीपसिंह चौहान के नाम भी कुछ, सिंचाई समेत अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्था कराए जाने की खबर मिली है।
– पूर्व मंत्री के प्रयास
– कृषि मंत्री रहते कई कार्य स्वीकृत कराए। जिनमें आधे पूरे हो चुके हैं।
– अपने कार्यकाल में गांव-गांव सब स्टेशन स्थापित कर ग्रामीणों को बेहतर जीवन दिशा दी।
– महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्व सहायता समूह निरंतर काम कर रहा है।
– सबसे महत्वपूर्ण हंडिया स्थित नाभिकुंड दिव्य एवं भव्य रूप लेगा।
Views Today: 28
Total Views: 28

