Skip to content
Sunday, 25 October 2026
हरदा

जिले के विकास कार्यो को लेकर जिम्मेदारों से सवाल-जबाव

3 min read
Text Size:

32 बार टेंडर फेल, अब बन रही  45 से 60 करोड़ की रोड  
– जिले की सबसे मजबूत कनेक्टिविटी में बनेगी सहायक
विकास कार्यो को लेकर वर्तमान विधायक डॉ रामकिशोर दोगने एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल जिनके कृषि मंत्रित्व कार्यकाल में स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास कार्यो को लेकर अब श्रेय की बंपर बौछारें हो रही हैं। हालांकि, शहर समेत हरदा विधानसभा का प्रत्येक व्यक्ति हालातों को भंलिभांति जान रहा है। कुछ दिनों पहले की ही बात करें तो खाद के लिए महिला, पुरूष, बच्चे व बुजुर्गों को महज 5-5 बोरी यूरिया के लिए कड़ी धूप में कतारबद्ध होकर कई घंटो इंतजार किया था।  चाहे मक्का विक्रय कार्य, यूरिया व डीपीएपी का अव्यवस्थित वितरण समेत किसान एवं जिले के तमाम व्यापारियों की ओर से दैनिक अनोखा तीर ने विधायक डॉ आरके दोगने जो अपनी दूसरी पारी में करीब सवा दो साल से विधानसभा में हरदा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पूर्व मंत्री कमल पटेल के कार्यकाल मेंं  विकास का पहिया पूरी रफ्तार से चला है। ऐसे में जरूरी है कि भाजपा के किसान व कद्दावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री से भी सवाल पूछे जाएं। जिनका श्री पटेल ने बेबाकी से जबाव दिया है। बता दें कि … वर्तमान विधायक डॉ.दोगने एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अपने कार्यो, प्रयासों तथा आगामी रूपरेखा को लेकर अलग-अलग साक्षात्कार दिया है।

रितेश त्यागी, हरदा। हरदा का किसान अपनी ज्वलंत मांगें जैसे सिंचाईं व्यवस्था, सुविधा अनुरूप विद्युत प्रदाय कार्यक्रम, समय तथा बगैर लाइन लगे यूरिया और केवल खाद की ही अपेक्षा रखता है। हॉ….हम इस बात को भी जानते हैं कि प्रभावशाली लोग समय रहते अपनी व्यवस्थाओं को अपने गोदाम पहुंचा देते हैं। यही कारण है कि क्षेत्र की जनता अपने दोनों प्रमुख नेताओं से इन कार्यो को सुलभ व सरल बनाकर जनता को उनकी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाए।  इन सारी बातों को लेकर क्षेत्रीय विधायक से शिक्षा समेत अन्य महत्वपूर्ण कार्यो में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ रामकिशोर दोगने से चर्चा के दौरान वह अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यो का जिक्र करने में पीछे नही रहे। उन्होंने कहा कि शासन ने विकास कार्यो के लिए विधायकों को 5-5 करोड रूपए मुहैया कराए थे। उसी राशि से सर्वप्रथम हंडिया स्थित मॉ नर्मदा के रिद्धनाथ घाट पर करीब सवा करोड की लागत से पक्का घाट बनवा दिया है। आगे महिला व बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए स्थायी व्यवस्था करने पर विचार कर रहे हैं। वहीं सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान को लेकर गंभीर हैं।  जिसका आने वाले समय में लाभ मिलेगा।

विधायक – यह भी बोलें ….
30 से 33 निर्माण कार्य मंडी निधी से चल रहे हैं, उनका समय-समय पर निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से संवाद जारी, ताकि निर्माण पूर्ण गणुवत्ता के साथ पूर्ण हो। जिसका ग्रामीण क्षेत्र के रहवासियों को लंबे समय तक सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।

सदन में उठाया, तब मिली रफ्तार
साक्षात्कार के दौरान डॉ.आरके दोगने ने कहा कि जिले के लिए अति महत्वपूर्ण गंजाल-मोरंड परियोजना का मुद्दा विधानसभा में उठाया था। फलस्वरूप काम को रफ्तार मिली है।
– खाते में यह प्रमुख कार्य
– गांगला-हंडिया मार्ग के 32 टेंडर पास होने पर अब पूर्ण रूप ले रहा है।
– विकास कार्य के लिए 5 करोड़ के प्रस्ताव तैयार कर कार्य को आगे बढ़ाया है।
– रिद्धनाथ घाट को पक्का करने के बाद अब महिलाओं के सुविद्धार्थ अन्य व्यवस्था कर रहे हैं।
– हरदा से आशापुर मरम्मत कार्य की सीएम से घोषणा कराई थी, जिसका जल्द लाभ मिलेगा।
– 100 करोड का करपुरा से बासीबड़ 87 किमी तथा मोरगढ़ी व्हाया मसनगांव 71 किमी लागत 90 करोड़

70 Views
What do you think?

Leave a Reply