करुणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-भगवान राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप से श्रद्धालु हुए भाव विभोर
-जयकारों से वातावरण हुआ भक्तिमय
अनोखा तीर, हरदा। गुर्जर मंगल भवन के पास स्थित करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर में शुक्रवार को राधा कृष्ण भगवान की प्राण प्रतिष्ठा हुई। तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समापन दिवस पर पंडित हरिओम जोशी के मार्गदर्शन में महान्यास, देव प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति हुई। इसके बाद राधाकृष्ण भगवान का मनमोहक श्रृंगार हुआ, वहीं विधि विधान से यजमानों द्वारा भगवान का पूजन हुआ। पंडितों ने एक स्वर में मंत्रोच्चार कर परदा हटाया। परदा हटने पर राधेकृष्ण के नारों से भगवान के श्री चरणों में शीश नवाया। पंडित अभिषेक पंडा द्वारा भए प्रकट कृपाला की सुंदर प्रस्तुति हुई। इसके बाद महाआरती हुई। यजमान किशोरीलाल करोड़े, हरिओम करोड़े को पंडित हरिओम जोशी, पंडित सुशील जोशी, पंडित विमल तिवारी, पंडित अभिषेक पंडा, पंडित मुकेश पुरोहित, पंडित सचिन मिश्रा, पंडित आदित्य जोशी, पंडित विष्णु शर्मा सहित पंडितों के निर्देशन में पूजन कराया गया। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य गोवर्धन करोड़े, महेश मुकाती, चंद्रशेखर बिल्लौरे, हरनाथ सिंह सूरमा, करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश पाराशर, दिनेश करोड़े, समीर गुर्जर, पंडित राजेश पांडे, श्याम सोकल, डॉ.जीआर करोड़े, जगदीश विश्वकर्मा, रामकृष्ण पाटिल, डॉ.अनिल मुकाती, बंशीधर करोड़े, मुरलीधर करोड़े, पलाश करोड़े, नवनीत शुक्ला, राहुल गुर्जर, शुभम सनखेरे, रौनक गुर्जर, असीम गुर्जर, मनोज करोड़े, डॉ.कमलेश करोड़े, चिरंजीव करोड़े सहित श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन के दौरान महिलाओं ने भक्ति गीत गाकर वातावरण भक्तिमय कर दिया।

53 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!