अनोखा तीर, हरदा। संचालक सैनिक कल्याण मप्र भोपाल ब्रिगेडियर अरुण नायर, सेना मेडल (से.नि.) 24 एवं 25 फरवरी को नर्मदापुरम् व हरदा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से सीधा संवाद करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 25 फरवरी को वे हरदा जिले के पूर्व सैनिकों, शहीदों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों की समस्याएं सुनेंगे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर अनुराग सक्सेना (से.नि.) ने अनुरोध किया है कि जिले के सभी पूर्व सैनिक एवं वीरनारियां निर्धारित दिनांक एवं स्थान पर उपस्थित होने का कष्ट करें।
63 Views

