१६ मार्च तक चना एवं मसूर फसल के होंगे पंजीयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। म.प्र. शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार रबी वर्ष 2025-26 विपणन वर्ष 2026-27 में ई-उपार्जन पोर्टल पर 20 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक चना एवं मसूर के पंजीयन किए जाएंगे। उप संचालक कृषि जे.एल. कास्दे ने बताया कि जिले में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा रबी विपणन 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु स्थापित पंजीयन केंद्र, द्वारा ही चना एवं मसूर फसल के पंजीयन किए जाएंगे। उन्होने किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि चना एवं मसूर फसल के उपार्जन के लिए निर्धारित समयावधि 16 मार्च तक अपना पंजीयन करा लें।

94 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!