अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्रियों के पुतले जलाए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय और राजेंद्र शुक्ला का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतला दहन को लेकर खींचतान की स्थिति भी निर्मित हो गई। पुलिस द्वारा पुतला दहन रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन बिश्नोई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की नीतियों और सरकार के कार्यों को लेकर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। प्रदर्शन के बाद पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया।

