अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका उद्यान, हरदा में जनसंघ के संस्थापक एवं भाजपा के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके पीछे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संघर्ष और समर्पण रहा है। एकात्म मानववाद के मंत्र को आत्मसात कर भाजपा आज अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनहितैषी योजनाएं पहुंचा रही है। वरिष्ठ नेता अशोक जैन ने भाजपा की दो सीटों से लेकर अपने दम पर बहुमत की सरकार बनाने तक की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश में संचालित भाजपा सरकारें जनसंघ के संघर्ष और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सफल हुई हैं। वरिष्ठ नेता मनसुख लोहाना एवं रंग मजूमदार ने कहा कि भाजपा आज अपने विचारों के कारण देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है। भारत माता को आराध्य मानकर कार्य करते हुए देशभर में पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम के अंत में नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने आभार व्यक्त किया तथा संचालन नगर महामंत्री पुरुषोत्तम झिंझोरे ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता देवीसिंह सांखला, जिला महामंत्री राजेश गोदारा, ठाकुर लाल हुरमाले, प्रदीप सोनी, नर्मदा चौरसिया, शेखर रघुवंशी, गजानंद डाले, नागेंद्र मल्होत्रा, अजय अग्रवाल, दुर्गेश राठौर, गौरव काशिव, रेवा सेन, गोविंद तंवर, भूपेंद्र तोमर, सुनील बघेला, चम्पालाल पवार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Views Today: 14
Total Views: 14

