नर्मदा पंचकोशी यात्रा मार्ग पर आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-कलेक्टर ने यात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया
अनोखा तीर, हरदा। नर्मदा तट पर 13 फरवरी से प्रारम्भ हो रही नर्मदा पंचकोशी यात्रा के मार्ग का कलेक्टर सिद्धार्थ जैन द्वारा बुधवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने नर्मदा पंचकोशी यात्रा को सुगमता पूर्ण सम्पन्न कराने के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं सीईओ जनपद पंचायत को निर्देश दिए। कलेक्टर ने यात्रा के विश्राम स्थलों पर श्रद्धालुओं के विश्राम एवं प्रसाधन की समुचित सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। साथ कहा कि यात्रा का मार्ग सुगम रहे अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें। उन्होने इस दौरान डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड को गोताखोर, मोटरबोट एवं लाइफ सुरक्षा रिंग सहित बचाव व राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि यात्रा के दौरान चिकित्सा दल भी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस व कोटवारों की ड्यूटी भी लगाई जाए। इस दौरान तहसीलदार हंडिया वीरेन्द्र उइके ने बताया कि 13 फरवरी को यह यात्रा नेमावर के सिद्धनाथ महादेव मंदिर से प्रारम्भ होगी, जोकि ग्राम गुराड़िया, भीलट बाबा दुलवा, जामनेर, मुरझाल, अकावलिया, पिपल्या घाघरिया होते हुए करोद माफी करूणाधाम आश्रम एवं बीजलगांव में विश्राम करेगी। यह यात्रा 14 फरवरी को छीपानेर में श्री दादाजी धुनिवाले आश्रम में रात्रि विश्राम करेगी। यात्रा 15 फरवरी को चिचोट कुटी, छोटी छिपानेर, तजपुरा होते हुए करताना में रात्रि विश्राम करेगी तथा 16 फरवरी को रूंदलाय, गुल्लास होते हुए नांदरा में रात्रि विश्राम करेगी। यात्रा 17 फरवरी को आदमपुर, झुगरिया, भमोरी होते हुए हंडिया में सम्पन्न होगी।

Views Today: 6

Total Views: 100

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!