अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल
– इन्दौर से अपने घर मनियाखेडी लौट रहा था युवक
अनोखा तीर, हरदा। बीती रात फोरलेन हाइवे पर अज्ञात वाहन ने एक युवक की बाईक को टक्कर मार दी। जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायल युवक को एबूलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल युवक धर्मेन्द्र राठौर निवासी ग्राम मनियाखेड़ी इन्दौर में टीपीसीएल कंपनी में काम करता है। मंगलवार को धर्मेन्द्र इन्दौर से अपने गांव लौट रहा था, तभी रात्रि में छोटीहरदा के आगे उसकी बाईक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में धर्मेन्द्र को सिर और छाती में गंभीर चोट लगी है।
Views Today: 16
Total Views: 16

