-पुलिस की तत्परता से वाहन मालिक को सौंपा वाहन
अनोखा तीर, रहटगांव। शनिवार शाम सिराली रोड पर स्थित ढावे के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। सूचना मिलने पर रहटगांव पुलिस थाना प्रभारी मनोज दुबे के नेतृत्व में डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। डायल 112 में तैनात पुलिस आरक्षक कबीर उइके और पायलट पवन त्रिपाठी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई मोटरसाइकिल को बरामद कर थाना रहटगांव लाया। रहटगांव पुलिस की सतर्कता और जागरुकता के चलते 24 घंटे के भीतर चोरी हुआ वाहन तलाश लिया गया। बरामद मोटरसाइकिल को वाहन मालिक मोहनलाल पिता लक्ष्म काजले को विधिवत सौंप दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
160 Views

