नाती के विवाह पर वैदिक विद्या समिति को दी 1 लाख 111 रुपए की राशि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, करताना। टिमरनी के पूर्व मंडी उपाध्यक्ष जगदीश पटेल डूडी ने अपने नाती सत्यम और कुलदीप के विवाह अवसर पर समाजसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। विवाह से जुड़े नारियल, टीका एवं लग्न कार्यक्रम के दौरान स्वामी तिलक वैदिक विद्या समिति चिचोट कुटी, ग्राम छिपानेर को 1 लाख 111 रुपए की राशि का चेक भेंट किया गया। यह चेक मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल के हाथों से समिति के प्रतिनिधि निरंजन शर्मा एवं रामवीर व्यास को सौंपा गया। जगदीश पटेल ने बताया कि यह राशि शिक्षा के क्षेत्र में उपयोग की जाएगी। वैदिक विद्या पीठम में बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है, जहां संस्कृत सहित वैदिक एवं आयुर्वेदिक विषयों का अध्ययन कराया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से संस्कारों का संवर्धन समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसी उद्देश्य से यह सहयोग दिया गया है।

125 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!