6 घंटे के रेस्क्यू के बाद कुएं से निकला सागौन का ठूट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सिराली। नगर के रामपुरा रोड स्थित एक खेत के कुएं में शनिवार की रात अज्ञात लोगों के द्वारा कोई भारी वस्तु फेके जाने की सूचना का खुलासा रविवार की शाम 4 बजे हुआ। जब पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने रस्सी और विलाई की मदद से कुछ नहीं निकलने पर कुआं 6 घंटे का रेस्क्यू चलाकर खाली कराया और इसमें से सागौन का ठूट कटा हुआ पेड़ निकला। इसके बाद थाना प्रभारी सीताराम पटेल और टीम के अलावा रहवासियों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 11 बजे आस-पड़ोस के रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी की मोटरसाइकिल से आए कोई चार लोगों ने सड़क किनारे आकर एक खेत के बीचो-बीच कुंए में कोई भारी वस्तु फेंकी है। रात में ही पुलिस टीम ने थाना प्रभारी के साथ मौका मुआयना किया, फिर सुबह एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया। खेत के बंद पड़े करीब 40 फीट गहरे पानी से भरे दलदली कुएं में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पहले विलाई से रस्सी के जरिए प्रयास किया, कुछ हाथ नहीं लगने पर पूरे कुंए का पानी खाली करवा कर खोजबीन की गई, जिसमें दलदली मिट्टी के अलावा सागौन का भारी ठूट पेड़ पड़ा होना पाया गया। थाना प्रभारी सीताराम पटेल ने बताया कि सागौन ठूट पेड़ के संबंध में वन विभाग को पत्र लिखेंगे। पुलिस के अभियान के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।

62 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!