एमपी ट्रांसको के 220 केवी सब स्टेशन हंडिया में 200 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-हरदा जिले के ट्रांसमिशन नेटवर्क को मिली मजबूती
अनोखा तीर, हंडिया। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने हरदा जिले के ट्रांसमिशन नेटवर्क  को सुदृढ़ करते हुए अपने 220 केवी सबस्टेशन हंडिया में नया 200 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसे सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने इस उपलब्धि पर एमपी ट्रांसको को बधाई देते हुए कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय एवं निर्बाध होगी। उन्होंने एमपी ट्रांसको के अधिकारियों, अभियंताओं एवं तकनीकी कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य प्रदेश के औद्योगिक, कृषि एवं समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सब स्टेशन की क्षमता में बढ़ोत्तरी
एमपी ट्रांसको के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश शांडिल्य ने जानकारी दी कि यह ट्रांसफार्मर पुराने 160 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर  के स्थान पर  पुरानी फाउंडेशन पर ही अधिक क्षमता के नए 220/132/33 केवी, 200 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर को स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है। इस स्थापना के पश्चात सबस्टेशन की कुल क्षमता 480 एमवीए से बढ़कर 520 एमवीए हो गई है।
हरदा जिले की ट्रांसफार्मेशन कैपेसिटी में वृद्धि
हरदा जिले में एमपी ट्रांसको अपने कुल 4 एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है, इसमें 220 केवी के 1,132 केवी. के 3 सब स्टेशन शामिल है, जिनकी कुल ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर अब 879 एम.व्ही.ए. की हो गई है।
यह क्षेत्र होंगे लाभान्वित
220 के वी सबस्टेशन में इस पावर ट्रांसफार्मर के उर्जीकृत होने से सबस्टेशन से जुड़े हरदा, खातेगांव, कन्नौद, सुल्तानपुर, गोपालपुर, नसरुल्लागंज, सतवास, फतेहाबाद क्षेत्र लाभान्वित होगें।

Views Today: 40

Total Views: 40

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!