संत रविदास की शोभायात्रा का कांग्रेसजनों ने किया स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। आज अहिरवार समाज द्वारा संत रविदास जी के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा का जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय के सामने स्वागत किया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा में शामिल जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले और वरिष्ठ नेता दिनेश यादव ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोभायात्रा के स्वागत के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास, पूर्व जिला प्रवक्ता आदित्य गार्गव, वरिष्ठ नेता सूरज सिंह राजपूत, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, गोरेलाल सिसोदिया, इकबाल, अहमद, सतीश भादू, प्रेरक सारण सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

70 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!