– ज्ञापन में 20 सूत्रीय मांगों का किया उल्लेख
अनोखा तीर, हरदा। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने रविवार को मुख्यमंत्री के नाम अपनी 20 सूत्रीय मांगों का अधिकारी को ज्ञापन दिया है। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि अध्यापक शिक्षक संवर्ग को क्रमोन्नति एवं समयमान वेतनमान की तरह प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करते हुए पेंशन सहित अन्य लाभ सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके अलावा एनपीएस धारक शिक्षक संवर्ग को पुरानी पेंशन व्यवस्था, ई-अटेंडेंस व्यवस्था को बंद करने, अध्यापक शिक्षक संवर्ग की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने समेत अन्य मांगों को प्रमुखता से रखा गया है। ज्ञापन क ेमाध्यम से आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने सभी मांग एवं समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की है।
148 Views

