उद्घोषणा बनकर रह गई हरदा-आशापुर सड़क

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– छह माह बाद भी शुरू नहीं हुआ काम
अनोखा तीर, मसनगांव। नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे की सड़क जर्जर हालत में पहुंच चुकी है, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से रखरखाव किए जाने के बावजूद बेस कमजोर होने के कारण फिर से गड्ढे बनने लगे हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पैबंद लगाने का कार्य किया गया था, लेकिन वह भी कुछ ही दिनों में उखड़ गया। परिणामस्वरूप हरदा से लेकर छिपाबड़ तक सड़क की हालत दोबारा खस्ताहाल हो गई है। सड़क की खराब स्थिति के कारण कई वाहन चालक सड़क मार्ग के बजाय रेल मार्ग से यात्रा करना पसंद कर रहे हैं। हरदा से छिपाबड़ तक तो सड़क निर्माण विभाग द्वारा किसी हद तक मेंटेनेंस किया जा रहा है, लेकिन छिपाबड़ से आशापुर और खंडवा तक सड़क की हालत भी ठीक नहीं है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को गंतव्

84 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!