अनोखा तीर, करताना। मां नर्मदा से देश की सुख-शांति की कामना को लेकर टिमरनी निवासी रमेश भैसारे दंडवत करते हुए नर्मदा तट छिपानेर दर्शन के लिए यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने बताया कि देश में सुख-शांति बनी रहे, इसी उद्देश्य से उन्होंने 29 जनवरी को टिमरनी से अपनी दंडवत यात्रा प्रारंभ की थी। यात्रा के दौरान वे प्रतिदिन दंडवत करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में 5 फरवरी गुरुवार को करीब 10 किलोमीटर का सफर तय कर वे नौसर गांव पहुंचे। इस धार्मिक यात्रा में उनकी पत्नी चम्पाबाई भी उनके साथ शामिल हैं, जबकि सहयोगी के रूप में जितेंद्र और भारत भैसारे साथ चल रहे हैं। यात्रा के दौरान विश्राम एवं खाने-पीने का सामान वे एक हाथ ठेले में साथ लेकर चल रहे हैं। रमेश का लक्ष्य आगामी महाशिवरात्रि तक नर्मदा तट छिपानेर पहुंचकर दर्शन करना है।
दंडवत करते हुए नर्मदा दर्शन को निकले भक्त, एक सप्ताह में टिमरनी से नौसर पहुंचे

53 Views


