कृषि वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में जिले में कृषि रथों का संचालन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-किसानों को दी जा रही समसामयिक जानकारी
अनोखा तीर, हरदा।  म.प्र. शासन एवं कलेक्टर के निर्देशन में जिले के तीनों विकासखंडों में कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। कृषि रथ के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्र कोलीपुरा-हरदा के वैज्ञानिकों, कृषि विभाग एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी-कर्मचारी किसानों से सीधा संपर्क कर उन्हें विभिन्न विषयों पर जागरूक कर रहे हैं। इसमें ई-विकास प्रणाली से उर्वरक क्रय करने की जानकारी, नरवाई प्रबंधन, ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के स्थान पर उड़द, मूंगफली, तिल आदि फसलों को अपनाने हेतु प्रोत्साहन, प्राकृतिक एवं जैविक कृषि को बढ़ावा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर उर्वरकों की संतुलित मात्रा का उपयोग तथा भूमि में बोई गई फसल के अनुसार सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग संबंधी जानकारी शामिल है। इसके साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं समसामयिक कृषि सलाह का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।  जिले के विकासखंडों में संचालित कृषि रथों द्वारा अद्यतन स्थिति तक 162 ग्राम पंचायतों में भ्रमण किया जा चुका है। इस दौरान 5270 कृषकों एवं 247 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों एवं वैज्ञानिकों द्वारा उपरोक्त विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

94 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!