समाज में व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाता है रोसेयो का स्वयंसेवक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं हरदा स्कूल ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम कनारदा में आयोजित सात दिवसीय आवासीय शिविर के चतुर्थ दिवस विभिन्न रचनात्मक एवं सेवा गतिविधियां संपन्न हुईं। शिविर के अंतर्गत प्रात: प्रभात फेरी निकाली गई तथा हनुमान मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसके पश्चात आयोजित बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार वर्मा, युवा अधिकारी क्षेत्रीय निदेशालय मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. अरुण सिकरवार, जिला संगठक तथा डॉ. सुनीत काशिव, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना, शासकीय महाविद्यालय टिमरनी उपस्थित रहे।  वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवा सामाजिक दायित्वों को समझते हुए नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं, जिससे उनका सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण होता है। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी सतेंद्र सिंह परिहार, डॉ.मनोरमा चौहान, अखिल, सहायक प्राध्यापक समाजकार्य नीरज गुर्जर सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रेया पाटनकर ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. मनोरमा चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर दल नायक देवेंद्र ढाका भी उपस्थित रहे।

Views Today: 18

Total Views: 18

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!