प्रोग्रेसीव पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आज

अनोखा तीर, हरदा। प्रोग्रेसीव पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सोमवार शाम 3 बजे से नर्मदेश्वर मंदिर, एलआईजी कॉलोनी में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले के समस्त पेंशनर्स शामिल होंगे।  बैठक में राज्य पुनर्गठन की धारा 49 (6) को समाप्त करने, महंगाई राहत, आयुष्मान स्वास्थ्य योजना सहित अन्य लंबित मांगों पर चर्चा कर शासन को प्रतिवेदन भेजने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही नववर्ष के उपलक्ष्य में नववर्ष मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी प्रोग्रेसीव पेंशनर्स एसोसिएशन जिला हरदा के जिला अध्यक्ष एसएल बोघे द्वारा दी गई।

96 Views

Leave a Reply