कुर्मी क्षत्रीय गौर समाज के जिलाध्यक्ष बने सेवानिवृत्त शिक्षक नर्मदाप्रसाद गौर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कुर्मी क्षत्रीय गौर समाज हरदा की ग्राम इकाइयों का गठन कर जिला सदस्यों की रायशुमारी के माध्यम से सेवानिवृत्त शिक्षक नर्मदा प्रसाद गौर को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई। जिलाध्यक्ष का चयन गौर समाज छात्रावास भवन हरदा में नियुक्त पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में समाज की 24 ग्राम इकाइयों से आए 66 जिला सदस्यों की रायशुमारी से किया गया। जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल छह लोगों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया था। रायशुमारी के दौरान निर्विवाद रूप से नर्मदा प्रसाद गौर को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। उल्लेखनीय है कि वे इससे पूर्व छात्रावास समिति अध्यक्ष के रूप में पिछले तीन वर्षों से अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
24 ग्राम इकाइयों का गठन, जिला सदस्यों का चयन
कुर्मी क्षत्रीय गौर समाज संगठन जिला हरदा का कार्यकाल प्रत्येक तीन वर्ष का होता है। 31 जनवरी को पूर्व पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके तहत समाज की 24 ग्राम इकाइयों का गठन कर ग्राम इकाई अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव सहित जिला सदस्यों का चयन किया गया। चयनित जिला सदस्यों द्वारा पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में रायशुमारी कर जिलाध्यक्ष का चुनाव किया गया।
जिलाध्यक्ष करेंगे विभिन्न समितियों का गठन
नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष द्वारा समाज के विकास और उत्थान के लिए आगामी अधिवेशन में जिला संगठन के साथ जिला परामर्श समिति, युवा संगठन, विवाह समिति, मीडिया प्रभारी एवं युवा वाहिनी का गठन कर दायित्व सौंपे जाएंगे।
ये रहे पर्यवेक्षक
जिला संगठन गठन प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक के रूप में वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण गौर, परामर्श समिति अध्यक्ष प्रदीप गौर, पूर्व जिलाध्यक्ष माखन पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष नर्मदा प्रसाद गौर तथा विवाह समिति अध्यक्ष लवकुश गौर उपस्थित रहे। पर्यवेक्षकों द्वारा 66 जिला सदस्यों की रायशुमारी के बाद नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव राजनारायण गौर एवं विवाह समिति सचिव अरुण गौर फुलड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष नर्मदा प्रसाद गौर द्वारा किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 50

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!