Skip to content
Sunday, 25 October 2026
हरदा

तक्षशिला एकेडमी में कक्षा 12वीं का दीक्षांत एवं विदाई समारोह संपन्न

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। तक्षशिला एकेडमी में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का दीक्षांत एवं विदाई समारोह गरिमामय, भावनात्मक और भव्य वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के निदेशक उत्तम सिंह चौहान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक एवं अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह के मुख्य अतिथि राजेश वर्मा, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रहे। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में छात्र-छात्राओं को अनुशासन के साथ जीवन जीने, लक्ष्य को स्पष्ट रूप से निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतरता एवं परिश्रम के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य और सतत प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं। इस अवसर पर संस्था के पूर्व प्राचार्य मनोज श्रीवास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब वे अपने विद्यालय जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण पूर्ण कर नए जीवन-सफर की शुरुआत कर रहे हैं, जहां उन्हें स्वयं निर्णय लेकर अपने विवेक से आगे बढ़ना होगा। उन्होंने नई-नई चीजें सीखने, अच्छा व्यवहार अपनाने और निरंतर प्रगति करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य बृजेंद्र शर्मा ने भी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी आने वाले पांच वर्षों में पूरे मनोयोग, अनुशासन और परिश्रम के साथ प्रयास करें, तो उनका भविष्य सशक्त और ऊंचे सोपान पर स्थापित होगा, जिससे अभिभावक, शिक्षक और समाज गौरवान्वित महसूस करेंगे। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को मिस्टर एवं मिस फेयरवेल, स्टूडेंट ऑफ द ईयर सहित अन्य उपाधियों से सम्मान-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने विचार साझा करते हुए जूनियर्स और समाज को नशे से दूर रहने, शिक्षकों एवं अभिभावकों का सम्मान करने, सामाजिक एकता के साथ कार्य करने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में भावनात्मक क्षण भी देखने को मिले, जहां विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन की मधुर स्मृतियों को साझा किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply