अनोखा तीर, हरदा। रविवार को केन्द्रीय बजट पेश किया गया। जिसमें पशुपालन कार्य में जुटे पशुपालकों को प्रोत्साहित किया है। जानकारी के अनुसार बजट में राष्ट्रीय पशुधन मिशन एनएलएम के तहत चारा उत्पादन और साइलेज बनाने वाली इकाईयों को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा पशुओं के लिए सस्ती बीमा योजना का एलान किया गया है। ताकि आकस्मिक नुकसान से बचा जा सके। वहीं बंजर जमीन पर चारे की खेती करने वाले किसानों को विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था की है। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत देशी नस्लों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विशेष फंड है। जिससे कि केवल दुधारू बछिया ही पैदा हों। इन सब के अलावा डिजिटल डेटावेस ई गोपाला एप नए रूप में पेश किया है।
Views Today: 2
Total Views: 78

