स्पीड ब्रेकर के कारण हुई बाईक सवार की मौत

अनोखा तीर, हरदा। रविवार सुबह शहर के कुलहरदा निवासी इमरान पिता गुल्लू खान (48) की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा टिमरनी के रैक पॉइंट से कृषि उपज मंडी जाते समय मंडी के पास बने स्पीड ब्रेकर के पास हुआ। स्पीड ब्रेकर पार करते समय उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया।  जिससे वह सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। नाक में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक अपने पीछे तीन बेटे छोड़ गया है।

114 Views

Leave a Reply