नयापुरा-हंडिया मार्ग पर रफ्तार का कहर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-आमने-सामने दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर घायल
अनोखा तीर, हंडिया। हंडिया तहसील क्षेत्र के नयापुरा ग्राम में शनिवार रात तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में बगाली निवासी डॉक्टर संजय विश्वास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार रात करीब 8.30 से 9 बजे के बीच नयापुरा-हंडिया मार्ग पर हुआ। बताया जाता है कि डॉक्टर संजय विश्वास हंडिया की ओर आ रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रही तेज गति की मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डॉक्टर संजय विश्वास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  हादसे में घायल दोनों युवकों को तत्काल हंडिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हरदा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वर्तमान में दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल हरदा में जारी है। सूचना मिलते ही हंडिया पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। एएसआई निसार खान एवं पायलट अमित दबे ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Views Today: 2

Total Views: 58

Leave a Reply

error: Content is protected !!