सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-सिंगाजी की परचरी से लौटते समय तेज कार ने बाइक को टक्कर मारी
अनोखा तीर, हरदा। खंडवा जिले के किल्लोद थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब छह बजे एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना खिरकिया मार्ग पर हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान हरदा के विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी गौरीशंकर विश्वकर्मा (50) के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर थे। वह पत्नी गायत्री के साथ शनिवार सुबह संत सिंगाजी महाराज की परचरी कथा में शामिल होने गए थे और वहां से लौट रहे थे।
खिरकिया से लौटते समय हुआ हादसा
वापस लौटते समय खिरकिया मार्ग पर एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायलों को तुरंत किल्लोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, उन्हें हरदा जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, हरदा ले जाते समय रास्ते में ही गौरीशंकर विश्वकर्मा की मौत हो गई। पत्नी गायत्री को पेट में अंदरूनी चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी गई है। मृतक के शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है और रविवार सुबह उसका पोस्टमार्टम हुआ। हादसे की खबर मिलने के बाद मृतक की मां का बुरा हाल है। गौरीशंकर का एक बेटा हरीश विश्वकर्मा है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। हादसे की सूचना पर विधायक डॉ. आर.के. दोगने भी जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मृतक के बेटे हरीश को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Views Today: 2

Total Views: 82

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!