युवक को 1.85 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा
अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा व एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में सिविल लाइन पुलिस एमडी ड्रग्स के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रविवार को भी एक आरोपी को 1.85 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी आरएस तिवारी ने बताया कि एक दिन पहले हुई कार्रवाई के तहत रविवार को ग्राम रहटॉ के पास धर्मेन्द्र जाट पिता भगतराम जाट निवासी अजनास रैयत को पकड़ा है। जिसके पास से एमडी बरामद हुई है। जिसकी कीमत करीब 40 हजार रूपए है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एएसआई जेआर सल्लाम, एएसआई संजय ठाकुर, प्रधान आरक्षक करण साहू, आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, सैनिक सूरज पासी और संतोष की सराहनीय भमिका रही।
Views Today: 2
Total Views: 84

