मेंटेनेंस के चलते घंटो गुल रही बिजली

  अनोखा तीर, हरदा। शहर में रविवार को मेंटेनेंस के चलते घंटो बिजली गुल रही। जिसके चलते लोगों को अपने जरूरी काम के लिए यहां-वहां भटकना पड़ा। हालांकि इसकी सूचना विधुत वितरण कंपनी ने एक दिन पहले दे दी थी। जानकारी के अनुसार बडी सिंधी कालोनी में ट्रासफार्मर शिफ्टिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य किया गया। इसके लिए कंपनी का मैदानी अमला दिनभर काम में जुटा रहा। जिसके चलते खंडवा बायपास, सिंधी कालोनी, अभिषेक ग्रीन वैली, सिविल लाइन, खेड़ीपुरा क्षेत्र समेत अन्य इलाकों में सुबह साढ़े 10 बजे से करीब साढ़े 3 बजे तक बिजली गुल रही।

70 Views

Leave a Reply